- निर्देशक/लेखक : परशुराम
- निर्माता : दिल राजू, सिरीश,वासु वर्मा
- संगीतकार : गोपी सुंदर
- अभिनेता : विजय देवकोंडा,मृणाल ठाकुर
- निर्माण कंपनी : श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन
- रिलीज़ डेट : 5 अप्रेल 2024
- भाषा : तेलगु
फिल्म मे गोवर्धन का किरदार विजय ने और इंदु का किरदार मृणाल ठाकुर ने निभाया है। और सभी कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और फिल्म मे जा डाल दी है।
The Family Star Movie Review in Hindi
संगीत :
फिल्म में तुम बिन साजन , कल्याणी तेरा हुँ में ,जैसे गाने सुने को मिले है । फिल्म के गाने तेलगु में गोपी सुंदर और हिंदी मे सचेत परंपरा ने गाए है। फिल्म के गानो मे एक दूसरे के प्रति प्रेम को दिखाया गया है।
कहानी:
कहानी की शुरुआत एक मिडिल क्लास फैमिली से होती है। गोवर्धन नाम का व्यक्ति होता है जिसके परिवार मे उसके भैया भाभी और उनके बच्चे और उनकी दादी रहती है। अपने सपनो को भूलकर गोवर्धन अकेला ही पूरे परिवार का खर्च उठाता है।
वह अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है। उसके बाद उसकी दादी उसका रूम दे देती है। जिसमे इंदु नाम की लड़की रहने आती है। धीरे धीरे इंदु परिवार मे घुल-मिल जाती है। गोवर्धन और इंदु एक दूसरे से प्यार करने लगते है।
परंतु गोवर्धन को लगता है की इंदु उस पर बुक लिखने के बहाने उससे प्यार का नाटक किया और वह सोचता है की इंदु ने उसकी गरीबी का मजाक उडाया है। उसके बाद गोवर्धन इंदु से नफरत करने लग जाता है। और दोनों अलग हो जाते है।
गोवर्धन की जब नई कंपनी मे जॉब लगती है तब वह इंदु को अट्टीटुय्ड दिखाने लगता है पर उसे नहीं पता होता की इंदु ही उस कंपनी की ceo है। इंदु को पता होने पर भी इंदु गोवर्धन को जॉब से नहीं निकालती।
जब दोनों दूसरे देश मे प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए जाते है तब वहाँ विलेन के पोते ने इंदु की चोरी से वीडियो बना लेता है पर गोवर्धन को पता लग जाता है उसके बाद गोवर्धन उनकी धुलाई करता है। उसके बाद इंदु ,गोवर्धन की फैमिली की मदद करती है जिससे गोवर्धन अपना अट्टीटुय्ड दिखाना बंद कर देता है और वो दोनों एक दूसरे से बात करने लग जाते है।
परंतु गोवर्धन तब भी सोचता है की ये सब सिर्फ प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कर रही है। उसके बाद इंदु और गोवर्धन फिर से अलग हो जाते है और इंदु की शादी विलन के पोते से होने जा रही होती है जो कौमा मे होता है। गोवर्धन को इंदु के पिता से पता लगता है की इंदु गलत नहीं थी।
इंदु ने ये सब उसके अच्छे के लिए किया । उसके बाद वह इंदु को बचाने के लिए विलेन के घर जाकर गुंडों से लडाई करता है। और इंदु से माफी माँगता है। उसके बाद दोनों एक हो जाते है।