Sikandar 2025 Movie Review: A Salman Khan Comeback That Packs a Punch – Bolly4u Review

ईद-उल-फितर के उत्सव के साथ आई सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, और ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित, एक्शन से भरपूर थ्रिलर बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का बजट ₹200 करोड़ था, इस फिल्म से बहुत उम्मीदे की जा रही है। तो, क्या सिकंदर इन उम्मीदों पर खरी उतरती है? आइए विस्तार Sikandar 2025 Movie Review में जानते हैं।

Sikandar 2025 Movie Review

कहानी का सार: एक नायक की भावनात्मक यात्रा

Sikandar Movie की कहानी संजय राजकोट (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग प्यार से “सिकंदर” कहते हैं। फिल्म की शुरुआत संजय के एक भ्रष्ट मंत्री, प्रद्युम्न (सत्यराज), और उसके उग्र बेटे, अर्जुन (प्रतीक बब्बर) से टकराव के साथ होती है।

जब संजय की पत्नी सायश्री (रश्मिका मंदाना) उस पर हुए हमले में अपनी जान गंवा देती है। तब शुरू होता है एक्शन-ड्रामा। मरने से पहले सायश्री अपने अंग दान करने की प्रतिज्ञा करती है, जो कहानी का मुख्य आधार बनती है

संजय अपनी पत्नी की इस अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए निकल पड़ता है। वह सायश्री के अंगों के तीन प्राप्तकर्ताओं—एक छोटे लड़के, एक महिला (काजल अग्रवाल), और एक कॉलेज लड़की—की रक्षा करने का जिम्मा उठाता है।

अपनी पत्नी की याद को जिंदा रखने के लिए वह मंत्री के गुंडों से लड़ता है और जिससे उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म एक्शन और भावनाओं का मिक्सचर है, हालांकि इसमें कुछ कमियां भी दिखाई देती हैं।

अभिनय:

Salman Khan: मास हीरो की वापसी

Sikandar 2025 Movie की जान सलमान खान हैं। कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद, यह फिल्म उनके लिए घर वापसी जैसी है। संजय राजकोट के किरदार में वह अपने पुराने अंदाज में नज़र आने वाले है। जबरदस्त एक्शन सीन और जोरदार डायलॉग इस फिल्म को एक अलग लेवल पर लेकर जाते है। चाहे वह दर्जन भर गुंडों को धूल चटाएं या अपनी मृत पत्नी के बारे में इमोशनल डायलॉग बोलें, सलमान स्क्रीन पर छाए रहते हैं।

हालांकि इमोशनल सीन्स में थोड़ी कमी दिखाई देती है। क्योकि कई बार उनके चेहरे के हाव – भव संजय के दर्द को पूरी तरह दिखा नहीं पाते है। फिर भी, “सलमान भाई” के फैंस के लिए, जो उन्हें उनके असली कैरेक्टर में देखना चाहते थे। सिकंदर उनको पूरी तरह संतुष्ट करती है।

सहायक कलाकार:

रश्मिका मंदाना ने सायश्री का किरदार बखूबी निभाया है। सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार और विश्वसनीय है, जिससे उनकी दुखद विदाई और भी रियल लगती है। उनका स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन अपनी सादगी और ईमानदारी से वह प्रभाव छोड़ती हैं। एक अंग प्राप्तकर्ता के किरदार में, काजल अग्रवाल शांत दिखाई देती है। लेकिन उनकी कहानी अधूरी सी लगती है। सत्यराज खलनायक मंत्री के रूप में ठोस हैं, लेकिन उनका किरदार कुछ खास नहीं लगता है।

प्रतीक बब्बर, विलेन के बेटे के रूप में, सलमान से टक्कर लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बड़े एक्शन सीन में दब जाते हैं। शरमन जोशी, संजय कपूर और अंजिनी धवन जैसे अन्य सहायक कलाकारों का ज्यादा रोल नहीं है । क्योंकि स्क्रिप्ट सलमान के हीरोइज़्म को प्राथमिकता देती है।

निर्देशन और लेखन:

ए.आर. मुरुगादॉस, जो गजनी और हॉलिडे जैसी हिट फिल्मे बना चुके है। Sikandar 2025 Movie में भी वो अपना खास अंदाज लेकर आये हैं। एक्शन कोरियोग्राफी शानदार है, हवाई स्टंट और लड़ाई के दृश्य आपको बांधे रखते हैं। फिल्म का पहला हाफ ठीक है और दर्शको के बीच रोमांचक बनाये रखता है। लेकिन दूसरा हाफ इमोसनल ड्रामे के साथ थोड़ा धीमा पड़ जाता है।

सिकंदर फिल्म की स्क्रिप्ट तोड़ी कमजोर पड़ती है। अंगदान का एंगल नया और ताजा है। कुछ डायलॉग अटपटे हैं, और विलेन्स का किरदार थोड़ा कमजोर है। ऐसा लगता है कि मुरुगादॉस ने अपनी पुरानी फिल्मों और दक्षिण भारतीय सिनेमा के फॉर्मूले को रिपीट किया है, जो नई उम्मीद करने वाले दर्शकों को निराश कर सकता है।

संगीत और सिनेमैटोग्राफी:

प्रितम का संगीत फिल्म का मुख्य आकर्षण है। जोहरा जबीन और बम बम भोले जैसे गाने पहले ही दर्शको को खूब पसंद आये हैं। “हम आपके बिना” रोमांटिक सॉन्ग सीधा दिल को छूता है और संजय-सायश्री के प्यार को खूबसूरती से दिखाता है।

लेकिन संतोष नारायणन के बैकग्राउंड स्कोर ने निराश किया। क्योकि इसमें न तो एक्शन को ऊंचाई देने की ताकत है, न ही भावनाओं को गहराई देने की ताकत । एक्शन सीन के मामले में सिकंदर फिल्म जबरदस्त है। सिनेमैटोग्राफर तिरु ने राजकोट की सुंदरता और मुंबई की झुग्गियों के उथल-पुथल को कैमरे में बखूबी कैद किया है।

बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की प्रतिक्रिया

सलमान की ईद रिलीज की परंपरा को देखते हुए, Sikandar 2025 Movie बड़ी कमाई कर सकती है, लेकिन बजरंगी भाईजान जैसा प्यार शायद न मिले। ईद पर रिलीज हुई सिकंदर ने शानदार शुरुआत की। एडवांस बुकिंग ₹13 करोड़ को पार कर गई, और पहले दिन की कमाई ₹23 करोड़ के आसपास रहने की बताई जा रही है।

थिएटर सलमान के फैंस से भरे थे, हर तरफ हल्ला और धमाकेदार एंट्री पर तालियां बज रही थीं। कुछ दर्शको ने एक्शन और सलमान के स्टारडम की तारीफ की, तो कुछ ने इसे “सस्ता और उबाऊ” बताया।

Sikandar 2025 Movie Review पर अंतिम विचार:

सिकंदर (2025) एकदम सलमान खान स्टाइल की बोल्ड और बिंदास फिल्म है। यह परफेक्ट तो नहीं है,और नयी कहानी चाहने वाले आलोचकों को पसंद नहीं आएगी। लेकिन सलमान के फैंस के लिए यह एक शानदार अनुभव हो सकता है।

एक्शन और भावनाओं का मिक्सचर इसे एक बार देखने लायक बनाता है। अगर आप ईद पर इस फिल्म को देखने थिएटर जा रहे हैं, तो उम्मीदें थोड़ी कम रखें, पॉपकॉर्न लें और सलमान खान को उनके अंदाज में देखें।

Sikandar Film Rating: 3.5/5 Star

अगर आपने फिल्म देख ली है तो आपको फिल्म कैसी लगी? नीचे कमेंट करें और अपने विचार लिखो !

Leave a Comment