Table of Contents
2025 की बॉलीवुड फिल्म “Crazxy” एक सस्पेंस थ्रिलर है, जो गिरीश कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित है। बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की कमी नहीं है, लेकिन Crazxy 2025 Movie उन फिल्मों में से एक है जो आपको सीट से हिलने नहीं देती। फिल्म की कहानी एक डॉक्टर पर आधारित है, जिसका जीवन एक पल में पूरी तरह बदल जाता है जब उसे पता चलता है कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सोहम शाह हैं, जो अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करती है। क्या ये फिल्म देखने लायक है या नहीं? आइए जानते हैं!
Crazxy 2025 Movie की कहानी :-
फिल्म की कहानी डॉ. अभिमन्यु सूद (सोहम शाह) की है, जो एक सफल न्यूरोसर्जन हैं। वह अपने काम में इतने बिजी रहते है की अपनी बेटी को टाइम नहीं दे पाते लेकिन वह अपनी बेटी रिया से बहुत प्यार करते हैं। एक दिन, अभिमन्यु को एक अज्ञात नंबर से फोन आता है जिससे उनकी दुनिया पूरी तरह हिल जाती है। फ़ोन पर दूसरी ओर से एक डरावनी आवाज़ कहती है- तुम्हारी बेटी हमारे पास है। अगर उसे ज़िंदा देखना चाहते हो, तो 5 करोड़ रुपये का इंतजाम करो।
बस, यहीं से खेल शुरू होता है। यह सुनकर अभिमन्यु के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है। और वह पुलिस के पास जाने की सोचता है, लेकिन तभी अगला कॉल आता है – अगर पुलिस को खबर दी, तो तुम्हारी बेटी को मार देंगे। अब अभिमन्यु के पास दो ही रास्ते हैं—या तो वह फिरौती की रकम का इंतजाम करे, या खुद अपनी बेटी को बचाए। अभिमन्यु इस स्थिति से निकलने के लिए संघर्ष करता है और धीरे-धीरे कहानी में ऐसे रहस्य खुलते हैं, जो उसे चौंका देते हैं।
उसे पता चलता है की ये सिर्फ एक सिंपल किडनैपिंग नहीं है। बल्कि इसके पीछे कुछ बड़ा षड्यंत्र है।आपके मन में बहुत सवाल उठ रहे होंगे – क्या अभिमन्यु अपनी बेटी को बचा पाएंगे? या ये अपहरण सिर्फ पैसों के लिए है या इसके पीछे कोई पुरानी दुश्मनी है? इन सभी सवालो को जानने के लिए पूरी फिल्म देखिये।
क्लाइमैक्स और ट्विस्ट
Crazxy 2025 Movie का क्लाइमैक्स बेहद शानदार है। जब असली अपराधी सामने आता है, तो एक बड़ा झटका लगता है। तब पता चलता है की यह कोई साधारण अपहरण की कहानी नहीं, बल्कि इसके पीछे एक गहरी साजिश छुपी होती है। लेकिन अंत में, अभिमन्यु अपनी बेटी को बचाने में सफल तो होता है, लेकिन उसे इसके लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है।
मेरे हस्बैंड की बीवी मूवी रिव्यु देखें।
अभिनय: सोहम शाह का शानदार परफॉर्मेंस
सोहम शाह की एक्टिंग की बात करू तो उन्होंने गज़ब का काम किया है। उनके एक्सप्रेशंस, बॉडी लैंग्वेज, और इमोशंस रियल लगते हैं। खासकर उन सीन में जहां वह अपनी बेटी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिल्म का पूरा भार सोहम शाह के कंधों पर है और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है।
बेटी का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार ने भी अपनी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।
ये फिल्म आपको आखिरी तक सोचने पर मजबूर कर देगी कि इन सबके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है? जिससे कहानी और रोमांचक हो जाती है। और जब असली अपराधी का खुलासा होता है, तो यकीन मानिए, झटका ज़रूर लगेगा!
डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी
गिरीश कोहली का निर्देशन काबिले-तारीफ रहा। उन्होंने फिल्म को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है। जिससे हर सीन दर्शकों को कहानी के साथ जोड़े रखता है। कैमरा वर्क और सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है। अंधेरे में पीछा करने वाले सीन, हाईवे पर कार चेज़, और बारिश में क्लाइमैक्स – सब कुछ इतना रियलिस्टिक है कि आपको लगेगा कि आप भी फिल्म का हिस्सा हैं।
म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर
फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर कहानी से मेल खाते है। खासतौर पर विशाल भारद्वाज का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के थ्रिल को और बढ़ा देता है। खासकर जब फोन की घंटी बजती है और अपहरणकर्ता की आवाज़ आती है, तो सच में रोंगटे खड़े कर देता है। फिल्म में ज्यादा गाने तो नहीं हैं, लेकिन गुलज़ार साहब के गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
क्या अच्छा है और क्या नहीं?
- फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
- सोहम शाह ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है।
- हर सीन में कुछ नया रहस्य खुलता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी रहती है।
- पिता और बेटी के रिश्ते को गहराई से दिखाया गया है।
- कुछ जगहों पर फिल्म की गति थोड़ी धीमी हो जाती है।
- कुछ सहायक किरदारों को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था।
अगर आपको थ्रिलर, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी फिल्में पसंद हैं तो Crazxy 2025 Movie आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है है। यह फिल्म आपको न सिर्फ रोमांचित करेगी, बल्कि आपको भावनात्मक रूप से भी छू जाएगी।
रेटिंग: 4/5