CHANDU CHAMPION MOVIE REVIEW – Bolly4u Review

  • निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
  • अभिनेता : कार्तिक आर्यन (मुरलीकांत पेटकर),विजय राज (अली),श्रेयस तलपड़े (पुलिस इंस्पेक्टर),राजपाल यादव,आयन खान,गणेश यादव, भुवन अरोड़ा,
  • निर्देशक : कबीर खान
  • लेखक : कबीर खान, सुदीप्तो सरकार, सुमित अरोड़ा
  • रिलीज़ डेट : 14 जून 2024
  • बजट : est. ₹100–140 crore

Chandu Champion movie review in hindi

chandu champion एक बायोपिक फिल्म है जो मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत भारत के पहले पैरा ओलंपिक गोल्ड मैडल विजेता है। इस मूवी के निर्देशक कबीर खान है। कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत की भूमिका निभाई है। फिल्म मुरलीकांत की कठिनाइयों और साहस पर बनाई गई है। उनके जीवन की कहानी एक प्रेरणा बन गई ,जो धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतिक है।

CHANDU CHAMPION MOVIE REVIEW

संगीत :

फिल्म में सरफिरा, सत्यनाश, तू है चैंपियन, जैसे गाने सुनने को मिले है। फिल्म के गाने जोश से भरपूर और मनोरंजक है। तू भी चैंपियन और सरफिरा गाने प्रेरणार्थक है जो दर्शको को अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते है। और दर्शको को एक अलग ही ऊर्जा प्रदान करते है।

कहानी :-

chandu champion फिल्म की कहानी पुलिस थाने से शुरू होती है। जहां बुजुर्ग मुरलीकांत थाने में भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ एफआईआर कराने आते है। क्योंकि उनको अर्जुन अवार्ड नहीं दिया गया था। जानकारी के लिए बता दूँ की भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ न तो मुकदमा लिखा जा सकता और न ही चलाया जा सकता है। इस फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। शुरुआत में चंदू चैंपियन ने घरवालों से छिपकर दंगल सीखा।

वहां उसने गाँव के दामाद को अखाड़े में हरा दिया जिससे उसको गाँव से भागना पडा। बाद में वह फौजी बनता है और ओलम्पिक में मैडल जितने का सपना देखता है। तब वहां उसे कोच अली सर बॉक्सिंग सिखाते है। और ओलम्पिक के तैयार करते है परन्तु चंदू चैंपियन ओलम्पिक के सेलेक्ट नहीं हो पाता। इसके बाद उन पर हमला होता है जिसमे उनको नौ गोलीयां लगती है उसके बाद भी वो जीवित रहते है परन्तु उनके पैर काम करना बंद कर देते है।

हार मानकर एक बार तो आत्महत्या करने का प्रयास करते है परन्तु किस्मत को और कुछ ही मंजूर था वो वहां भी बच जाते। उसके बाद उनके कोच उनको हौसला देते है। तब वो तैराकी सीखते है और पैराओलम्पिक के लिए सेलेक्ट होते जिसके लिए उनको बहुत कठिनाइयों का सामना पड़ता है। और वो पैराओलंपिक में भारत के लिए तैराकी में गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास बनाते है।

Chandu Champion | Official Trailer | Kartik Aaryan | Sajid Nadiadwala | Kabir Khan | 14th June 2024

Chandu Champion real-life

मुरलीकांत पेटकर भारतीय पैराओलंपिक तैराक है। उन्होंने 1972 के हाइडलबर्ग पैरालम्पिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीता था। मुरलीकांत पेटकर का जीवन संघर्ष और साहस से भरा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना के सैनिक के रूप में 1965 के भारत-पाक युद्ध में घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और पैराओलंपिक तैराकी में गोल्ड मैडल जीतकर अपने सपने को पूरा किया और नया इतिहास बनाया।

FAQs

Q: चंदू चैंपियन किसकी बायोपिक है ?
Q: who is film actor chandu?

A: Kartik Aaryan

Kalki 2898 AD Movie Review

Leave a Comment