ARANMANAI 4 REVIEW – Bolly4u Review

  • निर्देशक : सुन्दर सी.
  • लेखक : सुन्दर सी.,वैंकट राघवन
  • निर्माता : खुशबु सुन्दर,ऐ.सी.एस.अरुणकुमार
  • अभिनेता : सुन्दर सी.,तमन्ना भाटिया,राशि खन्ना,योगी बाबू
  • संपादित : फेंनी ओलिवर
  • संगीत : हिपहॉप तमीज़ अदि
  • भाषा : तमिल, तेलगु, हिंदी
  • रिलीज़ डेट : 3 MAY 2024

Aranmanai 4 Review In Hindi

यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले शरवना,सेल्वी,माया और स्वामी कलाकारों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। उन्होने अपने किरदारों को अच्छी तरह से निभाया है। सहायक कलाकारों ने भी अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। सुन्दर ने शरवना की भूमिका निभाई है,सेल्वी का किरदार तमन्ना भाटिया और माया का किरदार राशि खन्ना ने निभाया है। मूवी में तमन्ना एक भूत के रूप में दिखाई देती है।

ARANMANAI 4 REVIEW

कहानी :-

कहानी की शुरुआत में एक छोटी लड़की और उसके पिता से होती जो नाव चला रहे होते है और तब उस लड़की को बुरी आत्मा मार देती हैऔर उसका रूप ले लेती है। शरवना नाम का एक व्यक्ति होता है जो की वकील होता है। शरवना की बहन का नाम सेल्वी होता है और वह उससे बहुत प्यार करता है। वह एक सेल्वी नाम की लड़की की शादी उसके मनपसंद लड़के से कराने के लिए गुंडों की पिटाई करता है। सेल्वी और उसका परिवार सुखी से रह रहे होते है की अचानक से उसके पति की मौत हो जाती है।

Acho Acho – Video Song | Aranmanai 4 (Hindi)

उसके बाद एक लड़का वीडियो बना रहा होता उसको उसको एक लड़की बेहोश और सेल्वी की लाश दिखती है। शरवना को जब पता लगता है तो वह अपनी बहन के घर जाता है। और वह अपने भांजे-भांजी से मिलता है। उसका उसका भांजा हवेली में अजीब सी घटनाये देखकर घबरा जाता है। माया (राशि खन्ना ) जो वहां के जमींदार की बेटी है और वह डॉक्टर होती है जो सेल्वी की बेटी का इलाज कर रही होती है।

ARANMANAI 4 REVIEW

सेल्वी की माँ के साथ भी अजीब सी घटनाये होती है और वह बहुत डर जाती है। क्योंकि उस घर में भूत का साया होता है। उसके बाद कॉमेडी वाला सीन देखने को मिलता है। शरवना जो की ये मानने को को तैयार नहीं था की उसकी बहन सेल्वी ने आत्महत्या की थी। उसके बाद शरवना छानबीन में लग जाता है। उसको एक बाबा के बारे में पता लगता है। फिर भूत माया और शरवना को डराने की कोशिश करता है।

Maa Durga Maa Kaali | Aranmanai 4 (Hindi)

उसके बाद बहुत कॉमेडी फाइट होती है। फिर लड़के की लाश मिलती है और सभी हत्याओं का शक बाबा पर जाता है। उसके बाद पुलिस वाले को भी भूत मार देता है और शरवना को पता लगता की बाबा निर्दोष है। बाबा ने फिर उनको दुष्ट आत्मा के बारे में बताया और सारी सच्चाई बताई की दुष्ट आत्मा क्या चाहती है। और ये भी बताया की सेल्वी की आत्मा बच्चो की रक्षा कर रही है।

दुष्ट आत्मा पुलिस स्टेशन पर हमला करती है। उसके बाद बाबा को दुष्ट आत्मा मार देती है और बाबा का रूप लेकर सेल्वी की आत्मा को हराने के लिए जाती है और दोनो में लड़ाई होती है। और वह सेल्वी की आत्मा को हरा देती है। फिर दुष्ट आत्मा सेल्वी की बेटी को मारने के लिए हवेली जाती है परन्तु वह वहां नहीं मिलती है। शरवना लड़की हो लेकर मंदिर लेकर चला जाता है। शरवना लड़की को दुष्ट आत्मा से बचा लेता है।

Aranmanai 4 – Hindi Trailer | Tamannaah | Raashii Khanna | Blockbuster Franchise

फिल्म रिव्यु :

“Aranmanai 4 ” एक मनोरंजक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ हँसाती भी है।कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए कॉमेडी सीन और टवीस्ट का इस्तेमाल किया है। जिससे दर्शकों की रुचि बनी रहती है। फिल्म के सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है। महल के दृश्य और उसके फिल्म के वातावरण के सीन बेहतर है।

फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स फिल्म के खासकर भूतिया सीन को प्रभावशाली बनाते हैं। VFX का सही से प्रयोग किया है जिससे डरावने दृश्य वास्तिवक लगते है। फिल्म की कहानी मनोरंजक है और यह दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की कहानी, अभिनय, और निर्देशन सभी अच्छे हैं। अगर आप हॉरर-कॉमेडी फिल्म पसंद करते हो तो आपके लिए यह एक फिल्म हो सकती है।

CHANDU CHAMPION MOVIE REVIEW

Kalki 2898 AD Movie Review

Leave a Comment