- निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
- अभिनेता : कार्तिक आर्यन (मुरलीकांत पेटकर),विजय राज (अली),श्रेयस तलपड़े (पुलिस इंस्पेक्टर),राजपाल यादव,आयन खान,गणेश यादव, भुवन अरोड़ा,
- निर्देशक : कबीर खान
- लेखक : कबीर खान, सुदीप्तो सरकार, सुमित अरोड़ा
- रिलीज़ डेट : 14 जून 2024
- बजट : est. ₹100–140 crore
Chandu Champion Movie Review in Hindi
Chandu Champion एक बायोपिक फिल्म है जो मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत भारत के पहले पैरा ओलंपिक गोल्ड मैडल विजेता है। इस मूवी के निर्देशक कबीर खान है। कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत की भूमिका निभाई है। फिल्म मुरलीकांत की कठिनाइयों और साहस पर बनाई गई है। उनके जीवन की कहानी एक प्रेरणा बन गई ,जो धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतिक है।
संगीत :
फिल्म में सरफिरा, सत्यनाश, तू है चैंपियन, जैसे गाने सुनने को मिले है। फिल्म के गाने जोश से भरपूर और मनोरंजक है। तू भी चैंपियन और सरफिरा गाने प्रेरणार्थक है जो दर्शको को अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते है। और दर्शको को एक अलग ही ऊर्जा प्रदान करते है।
कहानी :-
chandu champion फिल्म की कहानी पुलिस थाने से शुरू होती है। जहां बुजुर्ग मुरलीकांत थाने में भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ एफआईआर कराने आते है। क्योंकि उनको अर्जुन अवार्ड नहीं दिया गया था। जानकारी के लिए बता दूँ की भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ न तो मुकदमा लिखा जा सकता और न ही चलाया जा सकता है। इस फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। शुरुआत में चंदू चैंपियन ने घरवालों से छिपकर दंगल सीखा।
वहां उसने गाँव के दामाद को अखाड़े में हरा दिया जिससे उसको गाँव से भागना पडा। बाद में वह फौजी बनता है और ओलम्पिक में मैडल जितने का सपना देखता है। तब वहां उसे कोच अली सर बॉक्सिंग सिखाते है। और ओलम्पिक के तैयार करते है परन्तु चंदू चैंपियन ओलम्पिक के सेलेक्ट नहीं हो पाता। इसके बाद उन पर हमला होता है जिसमे उनको नौ गोलीयां लगती है उसके बाद भी वो जीवित रहते है परन्तु उनके पैर काम करना बंद कर देते है।
हार मानकर एक बार तो आत्महत्या करने का प्रयास करते है परन्तु किस्मत को और कुछ ही मंजूर था वो वहां भी बच जाते। उसके बाद उनके कोच उनको हौसला देते है। तब वो तैराकी सीखते है और पैराओलम्पिक के लिए सेलेक्ट होते जिसके लिए उनको बहुत कठिनाइयों का सामना पड़ता है। और वो पैराओलंपिक में भारत के लिए तैराकी में गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास बनाते है।
चंदू चैंपियन मूवी रिव्यु
मूवी एक्चुअली एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है श्री मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर और इस फिल्म में उनके द्वारा खेले हुए तीन गेम्स को दिखाया गया है। सबसे पहले कुश्ती फिर बॉक्सिंग और फिर लास्ट में स्विमिंग। साथ में उनके रियल लाइफ से जुड़ी स्ट्रगल पर भी अच्छे से फोकस किया गया है। मुरली कैसे आर्मी में जाते है वहां बॉक्सिंग कैसे खेलते हैं और इंटरवल ब्लॉक में, आर्मी का वह वन शॉट एक्शन जिसे एक्चुअली स्मार्टली वांटेड बनाया गया है, क्योंकि दो-तीन बार एक बात नोटिस की ,बम ब्लास्ट की वजह से स्क्रीन पर धुआँ है सामने कुछ भी नहीं दिख रहा है। तो ओबवियस है कि वहां ट्रांजैक्शंस यूज़ किए गए हैं।
फर्स्ट हाफ में वह सॉन्ग जो है जस्ट एक टाइम पास था उसकी सच में जरूरत नहीं थी। सेकंड हाफ में मामला थोड़ा इमोशनल हो जाता है जहां मुरली को 9 गोलियां लगने के बाद ऑपरेशन एंड उसके स्ट्रगल को दिखाया गया है। डेडली डेडीकेशन और जिस तरीके से पेटकर की जीवनी को बड़े पर्दे पर शोकेस किया है मुझे लगता है की कार्तिक का यह वन ऑफ द बेस्ट परफॉर्मेंस हो सकता है। और कुछ एक डायलॉग भी काफी हार्ड हीटिंग है- जैसे हम जैसे लोग भी कमाल दिखाने लग गए तो आम इंसान तरस किस पर खाएंगे। दूसरा था – इतनी बड़ी कुर्सी और इतनी छोटी सोच।
ऐसे डायलॉग के साथ-साथ जितने भी साइड कैरेक्टर्स है साइड एक्टर्स है राजपाल यादव, विजय राज इन्होंने भी कमाल का काम किया है। मुझे फिल्म में ज्यादा दिक्कत तो नजर नहीं आई लेकिन जहां यह मूवी ढाई घंटे की है अगर कुछ एक सीन कम कर दिए जाते जैसे वह सत्यानाश गाना नहीं होता तो यह और भी फास्ट बेस्ड हो सकती थी। चंदू चैंपियन की हालत बॉक्स ऑफिस पर क्या होती है यह तो ऑडियंस ही जाने डायरेक्टर कबीर खान ने काफी अच्छे से इस टॉपिक को संभाला है जिसको जरूर आप थिएटर में एंजॉय करोगे तो मेरे तरफ से मूवी को 5 में से 3.5 स्टार।
चंदू चैंपियन रियल-लाइफ
मुरलीकांत पेटकर भारतीय पैराओलंपिक तैराक है। उन्होंने 1972 के हाइडलबर्ग पैरालम्पिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीता था। मुरलीकांत पेटकर का जीवन संघर्ष और साहस से भरा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना के सैनिक के रूप में 1965 के भारत-पाक युद्ध में घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और पैराओलंपिक तैराकी में गोल्ड मैडल जीतकर अपने सपने को पूरा किया और नया इतिहास बनाया।
FAQs
Q: चंदू चैंपियन किसकी बायोपिक है ?
Q: Chandu Champion box office collection?
Q: who is film actor chandu?
A: Kartik Aaryan