केसरी वीर इतिहास को लेकर बनाई गई एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 14वी सदी के राजपूत योद्धा हम्मीर जी गोहिल की वीर गाथा को दिखाती है। इस फिल्म में सोमनाथ मंदिर की रक्षा कैसे की गई थी उसकी कहानी को दिखाया गया है। तो चलिए शुरू करते हैं Kesari Veer Movie Review। मेरा नाम है महेश आइये डालते है फिल्म पर फ़्लैश।
इस फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान और कनुभाई चौहान ने किया है और सूरज पंचोली सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
कहानी:
कहानी शुरू होती है 14 वी शताब्दी से जिसमे केसरी वीर हम्मीरजी गोहिल और तुगलक सेनापति जफ़र खान से। जफर खान जो की एक क्रूर सेनापति है और वह सोमनाथ मंदिर को लूटने के लिए सोमनाथ पर आक्रमण करता है और मंदिर की रक्षा वेगड़ाजी जो एक भील जाति के नेता और शिव भक्त हम्मीर जी के साथ अपनी आस्था और संस्कृति के लिए लड़ते है। हम्मीर जी और रजाल के बीच रोमेंटिक सबप्लॉट कहानी में भावनात्मक गहराई लाता है।
अभिनय:
सूरज पंचोली ने हम्मीर के किरदार में अच्छा खासा अभिनय किया है लेकिन उनकी भावनात्मक एक्टिंग थोड़ी कमजोर लगी। सुनील शेट्टी ने वेगड़जी के किरदार में जबरदस्त एक्टिंग की है। और हाँ क्लाइमेक्स की बात करू तो सच में सुनील शेट्टी ने बहुत शानदार काम किया है। विवेक ओबेरॉय ने विलेन के रोल में जफ़र खान का किरदार खरनाक निभाया है। लेकिन कई बार ओवरएक्टिंग जैसा भी लगता है। आकांशा शर्मा राजल के रूप में बहुत सुन्दर दिखती है लेकिन उनका नया अभिनय कमजोर रहा।
Kesari Veer Movie Review in Hindi
फिल्म में सौराष्ट्र की खूबसूरत लोकेशन और रंगीन सेट्स और शानदार ड्रेसेस देखने को मिलेगी। युद्ध के दृश्य लम्बे है लेकिन देखने लायक है जो योद्धाओ की वीरता को दिखाते है। फिल्म के गाने थीम के साथ अच्छे से मैच हो जाते है। फिल्म सौराष्ट की संस्कृति और सोमनाथ मंदिर के महत्व पर अधिक ध्यान देती है।
इस फिल्म का एक ऐसा पार्ट है जो सबको अविश्वसनीय लगेगा जैसे सर काटने के बाद भी हम्मीर का लड़ना और जफ़र खान को तलवार फैक कर मारना। इस फिल्म में शेर और कुछ युद्ध के सीन कहानी को थोड़ा कमजोर बनाते है। कई गाने भी अनावश्यक है।
अगर आपको भी ऐतिहासिक मूवीज देखना पसंद है तो आपको केसरी वीर फिल्म पसंद आएगी। और सुनील शेट्टी के फैंस हो तो उनके दमदार अभिनय से आप इस फिल्म एक बार जरूर देख सकते हो। लेकिन इस फिल्म की कहानी की सटीकता से उम्मीद करने वाले निराश हो सकते है।
रेटिंग: 3/5
अगर आपने kesari veer movie देख ली है तो कमेंट में बताएं आपको कौन सा सीन सबसे ज्यादा पसंद आया। और अगर नहीं देखी है, तो अपने दोस्तों के साथ थिएटर में जरूर देखें।